गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: सरकारी विद्यालयों में बाहरी व्यक्ति के काम कराए जाने के मामले को क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने गंभीरता से लिया है। संबंधित प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज करने और वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। मामला फतेहपुर के प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का है। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक मगध प्रमंडल संजय कुमार चौधरी ने इस मामले में डीईओ कृष्ण मुरारी गुप्ता को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही विद्यार्थी और अभिभावकों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने के आरोपों की जांच के लिए टीम गठित करने तथा दोषी पाये जाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।

कार्रवाई और जांच का निर्देश इस मामले की शिकायत फतेहपुर निवासी सूरज कुमार ने क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय म...