Gaya News: अमवां गांव से एससी एसटी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
गया, जुलाई 14 -- Gaya News: बोधगया थाना की पुलिस ने सोमवार की रात अमवां गांव में छापेमारी कर एससी एसटी कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले करीब आठ माह से फरार चल रहे नामजद आरोपी के घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी की। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमवां गांव निवासी अवधेश यादव उर्फ ननका यादव है। महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में उसके बेटे द्वारा आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.