Gaya News: अब प्रखंडों में ही मिलेगी खून की सुविधा, 18 सीएचसी में खुलेंगे बीएसयू
गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: जिले के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट (बीएसयू) शुरू की जाएंगी। इसके बाद प्रखंड स्तर पर इलाजरत मरीजों को खून की जरूरत पड़ने पर गया शहर के ब्लड बैंकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन यूनिटों में विभिन्न ब्लड ग्रुप का रक्त सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को तत्काल खून उपलब्ध कराया जा सके। इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों और प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से जूझने वाली महिलाओं को मिलेगा। अन्य गंभीर मरीजों को भी समय पर खून उपलब्ध होने से इलाज में सहूलियत होगी। फिलहाल प्रखंडों के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को खून की जरूरत पड़ने पर उनके परिजनों को गया शहर स्थित ब्लड बैंकों का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे न सिर्फ इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.