Gaya News: अपनों ने छोड़ा, तो वृद्धाश्रम बना सहारा,तीन लावारिस मरीजों को मिला नया ठिकाना
गया, अक्टूबर 7 -- Gaya News: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद अपनों के इंतजार में रह रहे तीन लावारिस मरीजों को बुधवार को वृद्धाश्रम भेज दिया गया। मेडिकल अधीक्षक डॉ. एपी आनंद की पहल पर वेदा वृद्धाश्रम की संचालिका वेदा जी ने तीनों मरीजों की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने साथ ले गईं। अब मरीजों को वृद्धाश्रम में आश्रय और देखभाल मिल सकेगी। इनमें 75, 45 और 35 वर्ष के मरीज शामिल हैं। तीनों करीब छह महीने से अस्पताल में रह रहे थे। इलाज के दौरान नहीं पहुंचे परिजन
वृद्धाश्रम द्वारा जिम्मेदारी इलाज के दौरान इन मरीजों से मिलने कोई परिजन नहीं पहुंचा। अस्पताल से छुट्टी के बाद उनके रहने की व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन के सामने समस्या थी। ऐसे में वेदा वृद्धाश्रम ने आगे बढ़कर उनकी जिम्मेदारी लेने की पहल की। मौके पर उपाधीक्षक डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.