गया, नवम्बर 9 -- Gaya News: प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में अन्नकूट पूजा वर्षों से होती आ रही है। अन्नकूट पूजा पर मिठाई का पहाड़ बनाने की अनूठी परंपरा भी अद्भुत है। वर्षों पुरानी इस परंपरा का पालन पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस बार भी अन्नकूट पूजा यानी मंगलवार को विष्णुपद मंदिर परिसर में मिठाई का पहाड़ बनेगा। करीब डेढ़ से लेकर दो किलो की बनी मिठाइयों का पहाड़ बनाया जाएगा। एक से बढ़कर एक मिठाइयां होगीं। पहाड़ के ऊपर भगवान विष्णु के चरण को रखा गया। इसके बाद उत्तरारी मठ आचार्य पूजा अर्चना करेंगे। विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही भगवान के चरणों 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगेगा। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित विशेष पूजा में गयापाल पंडा समाज के अलावा भारी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News...