गया, अगस्त 7 -- Gaya News: अमरपुर पुल से नावाडीह दलित टोला होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक करीब आठ सौ मीटर सड़क नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। शासन-प्रशासन की अनदेखी के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने चंदा कर और श्रमदान से जर्जर रास्ते को फिलहाल पैदल आने-जाने लायक बनाया। ग्रामीणों ने पानी जमने वाले स्थान (करहा) में ढोंगा लगाया और उसके ऊपर मिट्टी भराई कर रास्ते को चलने लायक बनाया है। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है। नावाडीह में करीब 70 घरों की बस्ती है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। फिसलन के कारण कई ग्रामीण गिरकर घायल हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। स्कूल आने वाले शिक्षकों को भी बाइक मुख्य रास्ते से दूर छोड़कर पैदल विद्यालय तक पहुंचना प...