Gaya News: अतरी से मनरेगा का पेड़ चराने व रंगदारी मांगने वाले आरोपी को भेजा जेल
गया, जुलाई 1 -- Gaya News: अतरी थाना क्षेत्र के बिराड़पर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मोही यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि टेटुआ गांव के सत्यनारायण सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि मोही यादव अपने साथियों के साथ मनरेगा के तहत लगाए गए सैकड़ों पौधों को जानवरों से चरवा देता था तथा मनरेगा के कार्यों में रंगदारी की मांग करता था। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- खेल मैदान पर कब्जे को देख सीडीओ आक्रोशित,हटाने के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.