Gaya News: अतरी से दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त,एक चालक धराया
गया, अगस्त 18 -- Gaya News: अतरी थाना क्षेत्र के सारसू गांव और आसपास के इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। अतरी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सारसू गांव से एक और आसपास के क्षेत्र से दूसरे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। एक ट्रैक्टर के चालक धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक का पता लगाया जा रहा है। चालक और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.