गया, जुलाई 25 -- Gaya News: थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार के चौधरी टोले में शनिवार को स्टेरिंग फेल होने से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए डॉ. सुबोध चौधरी के घर के बरामदे में जा घुसा। संयोगवश उस समय बरामदे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर मानपुर प्रखंड के रसुना गांव निवासी अवधेश यादव का बताया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर पर पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...