Gaya News: अतरी के जेठियन से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त,चालक फरार
गया, जुलाई 19 -- Gaya News: अतरी थाना पुलिस ने जेठियन घाट के आसपास छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जेठियन घाट से अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रैक्टर मालिकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.