Gaya News: अतरी के उपथू से बाइक पर रखे 90 लिटर देशी शराब के साथ तस्कर धराया
गया, अगस्त 20 -- Gaya News: अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा-मानपुर मुख्य मार्ग पर उपथू बाजार के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाइक से देसी शराब ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक पर लदी 90 लीटर देसी शराब बरामद की। बाइक और शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर को थाने लाया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के खरहरी गांव निवासी धनंजय कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि धनंजय कुमार वजीरगंज के खरहरी से देसी शराब लाकर अतरी क्षेत्र में आपूर्ति करता था। वह अब तक पुलिस की नजर से बचता रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.