Gaya News: अजय कुमार सेठ सर्वसम्मति से चुने गए परैया माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष
गया, अक्टूबर 5 -- Gaya News: परैया में माहुरी वैश्य समाज की बैठक रविवार देर रात एक निजी मकान में हुई। अध्यक्षता ओमप्रकाश भदानी ने की, जबकि संचालन पवन कुमार ने किया। समाज के उत्थान, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परैया माहुरी वैश्य मंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अजय कुमार सेठ को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। दीपक लोहानी और मनीष सेठ को उपाध्यक्ष, सतेंद्र कुमार कंधवे को सचिव तथा मिथलेश प्रसाद भदानी को उपसचिव बनाया गया। मुकेश कुमार भदानी को पूर्ववत कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। मंडल के मार्गदर्शन के लिए गोपाल प्रसाद तरवे और नागेंद्र प्रसाद सेठ को संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पवन कुमार को महामंडल प्रतिनिधि नामित किया।बैठक में सुप्रीम कोर्ट के युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.