Gaya News: अंकित की सुसाइट से मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के रोंघा गांव के अंकित कुमार का शव बुधवार को नर्सरी में पेड़ से लटका मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का संदेह है कि अंकित की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की है। अंकित के परिजन पंकज सिंह चौहान और ग्रामीणों ने बताया कि जिस पेड़ की टहनी से शव लटका मिला था, वह पूरी तरह सूखी थी। उनके अनुसार, हल्का संपर्क होने पर ही टहनी टूट गई। इससे परिजनों को युवक की मौत पर संदेह है। उनका कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियों की गहन जांच होने से मौत की सच्चाई सामने आ सकती है।
परिजनों ने की वैज्ञानिक जांच की मांग परिजनों ने पुलिस से एफएसएल टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.