गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: - शासन ने बजट को दी मंजूरी, पहली किस्त के 18 करोड़ रुपये जारी - छात्रावास, सभागार, जिम्नेजियम से लेकर खेल मैदानों तक का होगा विस्तार; नौ साल बाद जमीन मिलने से खुला रास्ता

फेज-2 के निर्माण को मिली मंजूरी अमेठी। गौरीगंज के कौहार स्थित सैनिक स्कूल के विस्तार को बड़ी सौगात मिली है। स्कूल के दूसरे चरण यानी फेज-2 के निर्माण के लिए शासन ने 98 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। पहली किस्त के रूप में 18 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस बजट से छात्रावास, बहुउद्देशीय सभागार, व्यायामशाला, आवासीय भवनों से लेकर विभिन्न खेल सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

छात्रावास और खेल सुविधाओं का विस्तार छात्रावास से लेकर स्वीमिंग पूल तक...