गौरीगंज, जुलाई 3 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग में आधारभूत संरचना के विकास के लिए करोड़ों रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके अंतर्गत 47 प्राथमिक को 16 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। 12 अतिरिक्त कक्ष भी बनाए जाएंगे। नए भवनों की मरम्मत को भी शासन ने स्वीकृति दे दी है। इसके बाद विभाग ने निर्माण की कवायद शुरू की है।जिले से विद्यालयों के भवनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। जिन्हें शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी। जल्द ही कार्यों के लिए बजट भी जारी हो जाएगा। स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार 12 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त जारी जिन पर प्रत्येक कक्ष के लिए 13.80 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। इसके अलावा...