गौरीगंज, नवम्बर 14 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय सैटेलाइट केंद्र टीकरमाफी में छात्र-छात्राओं का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। लंबे समय से परिसर में ही छात्रवृत्ति का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने की मांग को लेकर छात्र आंदोलित थे। गरीब छात्रों को सत्यापन के लिए बार-बार लखनऊ जाना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 20 नवंबर तक का मौकाछात्रों की मांग पर परिसर में सत्यापन शिविर छात्रों के आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और 13 एवं 14 नवंबर को परिसर में ही दो दिवसीय बायोमेट्रिक सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को सत्यापन के दौरान परिसर में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आक्रोशित छात्रों का एक वीडियो भी वाय...