Gauriganj News: 27 को आएंगी महिला आयोग सदस्य
गौरीगंज, जुलाई 22 -- Gauriganj News: अमेठी। महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंका मौर्या 27 जुलाई को अमेठी आएंगी। कार्यक्रम के तहत महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए तहसील सभागार गौरीगंज में सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न या घरेलू हिंसा से संबंधित कोई शिकायत है तो वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, समस्याएं सुनीं यह भी पढ़ें- Meerut News: राज्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.