Gauriganj News: 21 वर्षीय युवती लापता, युवक पर आरोप
गौरीगंज, अक्टूबर 30 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने हजरतगंज, लखनऊ निवासी असद नामक युवक पर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि के दौरान उसकी बहन घर से अचानक लापता हो गई। सुबह उठने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि लखनऊ के हजरतगंज निवासी असद नामक युवक युवती को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्जकर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.