गौरीगंज, अक्टूबर 19 -- Gauriganj News: गौरीगंज। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 21 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मेले में कई बड़ी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से 11 बजे आईटीआई परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: युवाओं को 40 कंपनियां देंगी रोजगार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...