गौरीगंज, अक्टूबर 8 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के थौरी निवासी अखिलेश कुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर खेत की मेड़ पर लगे सफेदा के 18 पेड़ काटे जाने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार हाइवे से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित उनके खेत की मेड़ पर सफेदा के पेड़ लगे थे। सात अक्टूबर की रात अज्ञात लोग खेत में पहुंचे और मेड़ पर लगे 18 सफेदा के पेड़ों को काटकर ले गए। सुबह खेत पहुंचने पर पेड़ गायब मिलने से घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...