गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार, संवाददाता। अमेठी जिले के गठन को 16 वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी शुकुल बाजार विकासखंड रोडवेज बस सेवा से नहीं जुड़ सका है। जिला मुख्यालय गौरीगंज जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को निजी वाहनों और डग्गामार साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों को अधिक किराया खर्च करने के साथ ही समय भी गंवाना पड़ता है। शुकुल बाजार विकासखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय गौरीगंज की दूरी करीब 55 किलोमीटर है। वहीं विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे उरेरमऊ, पाली, मांझगांव और पन्ही सहित कई गांवों से गौरीगंज की दूरी करीब 70 किलोमीटर तक है। इन गांवों के लोगों को पहले शुकुल बाजार और फिर निजी वाहन से जगदीशपुर पहुंचना पड़ता है। इसके बाद दूसरा वाहन पकड़कर गौरीगंज जाना पड़ता है。

स्थानीय समस्याएं सबसे अधिक परेशानी उन लोगों क...