Gauriganj News: 16 साल का इंतजार खत्म, अमेठी को मिला अपना अभिलेखागार
गौरीगंज, अगस्त 6 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले के गठन के करीब 16 वर्ष बाद अमेठी को आखिरकार अपना अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) मिल गया है। नए कलेक्ट्रेट भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त रिकॉर्ड रूम तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही अब तक रायबरेली और सुल्तानपुर में सुरक्षित रखे गए जिले के राजस्व एवं प्रशासनिक अभिलेखों को वापस अमेठी लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एक जुलाई 2010 को अमेठी को नया जिला बनाया गया था, लेकिन जिला बनने के बाद भी यहां अपना अभिलेखागार नहीं बन पाया। परिणामस्वरूप जिले के महत्वपूर्ण राजस्व एवं प्रशासनिक अभिलेख वर्षों तक दूसरे जिलों में सुरक्षित रखे जाते रहे। अमेठी, गौरीगंज और मुसाफिरखाना तहसीलों के अभिलेख सुल्तानपुर अभिलेखागार में तथा तिलोई तहसील के अभिलेख रायबरेली अभिलेखागार में संरक्षित रहे। किसी भी पुराने रिकॉर्ड की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.