Gauriganj News: 15 दिन बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग
गौरीगंज, अगस्त 24 -- Gauriganj News: अमेठी। थाना क्षेत्र अमेठी क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी एक युवक 15 दिन से लापता है। परिजन उसे ढूंढते-ढूंढ़ते परेशान हो गए हैं। मां रामदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। अहिरौली निवासी रामफेर ने थानाध्यक्ष को दिए पत्र में बताया है कि उनका लड़का गोविंद जिसकी तबीयत खराब रहती है, वह बीते 10 अगस्त को अस्पताल में दवा लेने के लिए गया था। शाम तक इंतजार करने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने नाते-रिश्तेदारों सहित हर संभावित जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न लगने से परिजन बेहद चिंतित हैं। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.