गौरीगंज, अगस्त 8 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। सावन के दूसरे सोमवार 10 अगस्त को क्षेत्र में शिवभक्तों की ओर से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह आठ बजे कटरा चौराहा स्थित शिव-पार्वती धर्मशाला से शुरू होगी। कांवड़िये रीक्ष घाट स्थित आदि गंगा गोमती से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद गाजे-बाजे और धार्मिक गीतों के बीच कांवड़ लेकर कस्बे में पहुंचेंगे। शिवभक्त हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। पंडित विपुल महाराज ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बढ़ी कांवड़ियों की भीड़ यह भी पढ़ें- Banka News: सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक फैली आस्था की केसरिया कतार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...