Gauriganj News: 1.85 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता
गौरीगंज, नवम्बर 2 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता ग्राम पंचायत में प्रशासक की नियुक्ति के बाद भी वित्तीय नियमों की अनदेखी कर भुगतान करने का मामला सामने आया है। भेटुआ ब्लॉक की पिंडोरिया ग्राम पंचायत में बिना सक्षम स्तर से कार्ययोजना का अनुमोदन कराए 1.85 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने पंचायत सचिव अरविंद सिंह राणा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। सचिव के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। वहीं, ग्राम पंचायत के प्रशासक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
अनुमोदन के बिना हुआ भुगतान दरअसल, ग्राम पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन जिलाधिकारी स्तर से कराया जाना अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.