गौरीगंज, जुलाई 4 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के खराब पड़े 19 राजकीय नलकूपों का रिबोर कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 1.52 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नलकूप विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। योजना पूरी होने पर लंबे समय से प्रभावित किसानों को राहत मिलेगी और पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।जिले में वर्तमान में कुल 378 राजकीय नलकूप हैं। जिसमें से 19 नलकूप ऐसे हैं जिनका लंबे समय से रिबोर नहीं हुआ था। जिससे किसानों को इन नलकूपों का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अपनी फसलों की सिंचाई के लिए किसान नहरों व निजी सिंचाई साधनों पर आश्रित थे। जिससे उनकी खेती की लागत बढ़ गई थी। किसानों की समस्या को देखते हुए विभाग ने नलकूपों को रिबोर कराने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा था। जिसकी मंजू...