गौरीगंज, जुलाई 2 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले में स्थित 56 राजकीय नलकूपों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कार्य शुरू करा दिया है। विभाग का दावा है कि जल्द ही कार्य पूरा करा लिया जाएगा। जिसके बाद किसानों को फसलों की सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। लगभग चार हजार किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने की बात कही जा रही है। जिले में 330 राजकीय नलकूप पहले से थे, जबकि 48 नए नलकूप स्थापित कराए गए हैं। हालांकि पूर्व से स्थापित बड़ी संख्या में नलकूप विभिन्न वजहों से किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए विभाग ने मरम्मत के लायक नलकूपों का चिन्हांकन कर इनके जीर्णोद्धार की योजना तैयार कराई। जिसके बाद शासन ने 56 राजकीय नलकूपों के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपए स्वीकृत किए। पैसे मिलने के बाद विभाग ने नलकूपों...