Gauriganj News: हाईवे पर गिरा विशालकाय महुआ का पेड़, तीन बच्चे घायल
गौरीगंज, अगस्त 26 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता बुधवार को दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद पूरे पटई गांव के पास हाईवे किनारे खड़ा विशालकाय महुआ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के पास खेल रहे तीन बच्चे इसकी चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं हाइवे पर घंटों के लिए आवागमन बाधित हो गया।घायलों में पूरे पटई निवासी संदीप कुमार की छह वर्षीय पुत्री मानसी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आने की जानकारी है। पेड़ के हाईवे पर गिरने से घंटों के लिए यातायात बाधित हो गया। बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो जाने से विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सूचना मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.