Gauriganj News: हल्की बरसात में भी जलमग्न हो जाता है अमेठी कस्बा
गौरीगंज, जुलाई 11 -- Gauriganj News: अमेठी। नगर पंचायत अमेठी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की बरसात में ही कस्बे की सड़कें तालाब बन जाती हैं। करोड़ों की लागत से बने नाले शोपीस बनकर रह गए हैं। वहीं नगर के 18 में से कई तालाब अतिक्रमण की चपेट में सिकुड़ते जा रहे हैं। अमेठी चौक से लेकर अंतू रोड, देवीपाटन रोड, दुर्गापुर रोड और धम्मौर रोड पर जलनिकासी नाले बने हैं। लेकिन सफाई न होने के कारण कई जगह ये अवरुद्ध हो गए हैं। बरसात होते ही गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है और आवागमन ठप हो जाता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कस्बे के नाले किसी नदी या नहर से नहीं जुड़े हैं, जिसके कारण पानी बाहर निकल ही नहीं पाता।
अतिक्रमण से घटा तालाबों का रकबा कस्बे के वार्ड 1 से 12 तक कुल 18 तालाब हैं। इनमें 4 बड़े तालाब थे जो अब अतिक्रमण के कारण लगातार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.