गौरीगंज, अगस्त 31 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी तक में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष और जांच केंद्रों पर भीड़ के चलते मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं भीड़ के चलते सभी मरीजों निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या जिला अस्पताल के ही आंकड़ों पर गौर करें तो सोमवार को कुल 1108 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें सबसे ज्यादा 613 मरीज बुखार से ग्रस्त थे। इसके साथ 209 मरीज खांसी सर्दी-जुकाम व एलर्जी से पीड़ित पाये गए। वहीं उल्टी दस्त व डिहाइड्रेशन समेत अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डा. बीपी अग्रवाल न...