गौरीगंज, अगस्त 31 -- Gauriganj News: स्कूल बस को दूध टैंकर ने मारी टक्कर, 15 बच्चे व क्लीनर घायल रांग साइड से आ रही थी स्कूल बस, घटना के बाद दीवार तोड़कर घर में घुसी बस

घटनास्थल का विवरण दो बच्चे जिला अस्पताल रेफर अवकाश के बावजूद स्कूल खोलने पर प्रबंधक को नोटिस मुसाफिरखाना। संवाददाता सोमवार को रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर थौरी चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रांग साइड से जा रही आरपीएस एकेडमी की स्कूल बस और दूध के टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल बस सड़क किनारे स्थित एक घर की दीवार तोड़ते हुए उसमें जा घुसी। वहीं दूध टैंकर पलट कर बस पर ही गिर गया। हादसे के समय बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में करीब 15 बच्चे और बस का क्लीनर घायल हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया...