Gauriganj News: सोलर प्लांट में दूसरी बार केबल चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के नेवादा स्थित सोलर प्लांट में चोरों ने एक बार फिर धावा बोलकर केबल चोरी कर ली। महज कुछ दिनों के अंतराल में दूसरी बार हुई चोरी की घटना से प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। पहली चोरी का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि चोरों ने दोबारा वारदात को अंजाम दे दिया। पहली घटना 29 सितंबर की रात हुई थी। सुरक्षा प्रभारी अमित पाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सुरक्षा प्रभारी के अनुसार, उस घटना में कंपनी को करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ था और करीब 25 प्रतिशत विद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ था। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सोलर प्लांट में हुई चोरी मामले में केस दर्ज पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.