Gauriganj News: सेंध काटकर दुकान से हजारों की चोरी
गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के मिश्रौली बाजार में अमेठी-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग किनारे उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने स्थित किराना दुकान की पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोरों ने हजारों का सामान व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार बुद्धि प्रकाश बरनवाल ने बताया कि सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार की ईंटे निकाली गई मिली। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे 2500 रुपए व लगभग 4-5 हजार रुपए का सामान चोरी गया है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: खिड़की तोड़कर दुकान से नगदी-सामान ले गए चोर जल्द ही खुलासा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में बेखौफ चोरों का कहर, एक ही रात दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.