Gauriganj News: सीएम के फोटोयुक्त पोस्टर पर सपा ने किया विरोध
गौरीगंज, अक्टूबर 23 -- Gauriganj News: अमेठी। एमएलसी शिक्षक निर्वाचन के दौरान तहसील परिसर के गेट पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पोस्टर लगे होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सपा जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा और अरुण प्रजापति ने तहसील गेट पर राजनीतिक पोस्टर लगे होने का विरोध जताया। सपा नेताओं का आरोप था कि मतदान के दौरान सरकारी परिसर में सत्ताधारी दल के नेताओं के पोस्टर लगे होना आचार संहिता का उल्लंघन है। विरोध बढ़ता देख प्रशासन तुरंत एक्शन में आया और तहसील के पश्चिमी गेट पर लगे हुए बैनर को हटवा दिया। बैनर हटने के बाद सपा कार्यकर्ता शांत हुए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सपा कां पंडाल हटवाने पर सांसद प्रतिनिधि से पुलिस की झड़प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.