Gauriganj News: सीएमओ ने किया आरोग्य मेले का निरीक्षण
गौरीगंज, सितम्बर 27 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने स्वास्थ्य मेले में आए कुछ मरीजों का उपचार किया। मेले में आए धोएं निवासी राजपाल यादव ने बताया कि बीते एक सप्ताह से वह बुखार से पीड़ित थे। मेले में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया व दवाएं ली। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में दोपहर तक लगभग 50 मरीजों का इलाज किया गया है। पूरी पैरामेडिकल टीम मेले में तैनात मिली। डॉ. अनीता गौड़, काजल नायक, अरुण कुमार मिश्रा, कमलेश सिह व दो आशा बहू मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.