गौरीगंज, सितम्बर 9 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते तीन सितंबर से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी है। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में निजी सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जहां एक अल्ट्रासाउंड के लिए 800 से 1200 रुपए तक वसूले जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि सीएचसी में डॉ. आलोक तिवारी मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते थे, जो तीन सितंबर से मेडिकल अवकाश पर हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद से सेवा पूरी तरह बंद है। पहले सीएचसी अमेठी में प्रतिदिन 50 से 60 अल्ट्रासाउंड होते थे, लेकिन अब एक भी जांच नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। जांच के लिए उन्हें निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। शासन की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सीएचसी स...