Gauriganj News: सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
गौरीगंज, सितम्बर 9 -- Gauriganj News: अमेठी। बरसात के बाद भी उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। रात में हुई सात से आठ घंटे की अघोषित विद्युत कटौती ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। मंगलवार शाम सवा छह बजे से शुरू हुई कटौती बुधवार को भी जारी रही। जानकारी के अनुसार पीठीपुर उपकेंद्र के अंतर्गत मंगलवार शाम सवा छह बजे के बाद बिजली चली गई। दो घंटे बाद बिजली आई, लेकिन आधे घंटे बाद फिर चली गई। इसके बाद रात 11.15 बजे बिजली आई, लेकिन तुरंत फिर गुल हो गई। इसके बाद सुबह 4.43 बजे एक घंटे के लिए बिजली आई। सुबह 6 बजे सप्लाई बहाल हो सकी। शुकुलपुर, खेरौना, बेनीपुर, गुंगवाछ फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में 6 से 7 घंटे तक बिजली गायब रही। पूरी रात ग्रामीण हाथ पंखा झलकर सोने को मजबूर रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.