Gauriganj News: साइट बंद होने से प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे लोग
गौरीगंज, सितम्बर 8 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना प्रमाणपत्र बनवाने की उम्मीद में ब्लॉक पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आधार सत्यापन से संबंधित मामला सीएमओ कार्यालय में गया है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। महेन्द्र पाण्डेय, सुशील मिश्रा और विनोद मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से प्रमाणपत्र के लिए ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं। जरूरी दस्तावेजों के लिए प्रमाणपत्र की आवश्यकता होने के बावजूद काम नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से ऑनलाइन व्यवस्था जल्द बहाल कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.