Gauriganj News: सर्पदंश से महिला की मौत
गौरीगंज, अगस्त 29 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। सत्थिन के ग्राम सभा विशंभर पट्टी निवासी गोविंद की पत्नी अनसूया सोनकर शुक्रवार की सुबह घर में रखा सामान निकालने के लिए दराज में हाथ डाल रही थी। इसी दौरान दराज में पहले से छिपे सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी जगदीशपुर लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पति गोविंद समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : रसोई घर खोलते ही जहरीले सांप ने डंसा, महिला की मौत मृतका अपने पीछे करीब एक वर्षीय बेटी लक्ष्मी और लगभग छह वर्षीय बेटे रितिक को छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.