Gauriganj News: सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया पौधरोपण
गौरीगंज, अगस्त 12 -- Gauriganj News: अमेठी। सरस्वती विद्या मंदिर परसांवा में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से आठ तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने फलदार और छाया देने वाले पौधों की रोपाई की। रोपाई से पूर्व प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बच्चों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही जीवन का आधार हैं और हर छात्र को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आचार्य उदयराज पाण्डेय, पूनम तिवारी, सोनम सैनी, शरद, दीपिका पाण्डेय, एकता, शिवानी, अवनीश व आरती आलोक ने पौधरोपण में बच्चों का सहयोग किया और उन्हें पौधों की देखभाल के टिप्स भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.