गौरीगंज, जुलाई 27 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। क्षेत्र के विशेषरगंज-ठेंगहा मार्ग से बेभौरा होते हुए बरदहिया को जाने वाली सड़क ओम प्रकाश मिश्रा के घर के समीप धंस गई है। जिससे यह रास्ता बाधित हो गया और राहगीरों को समस्या हो रही है। ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनके गांव में आने के लिए यह एक ही मार्ग था। जो हल्की बारिश में ही धंस गया है। जिससे कारण राहगीरों व ग्रामीणों को आने जाने में समस्या हो रही है। केके ओझा ने बताया कि चार पहिया वाहनों के आवागमन में बड़ा खतरा हो सकती है। प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...