Gauriganj News: सनहा में बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली संकट
गौरीगंज, अक्टूबर 9 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। सनहा गांव में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर बार-बार फुंकने से ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर लोगों को मोमबत्ती और टॉर्च के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। उपभोक्ता सतीश ने बताया कि 16 केवी के ट्रांसफार्मर से करीब 40 कनेक्शन जुड़े हैं। अधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक जाता है। इससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़ता है। अब्दुल के मुताबिक ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए दो वर्ष से विभाग से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। वहीं राजू ने बताया कि कम क्षमता के कारण गांव में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाना मुश्किल है और बल्ब की रोशनी भी टॉर्च जैसी नजर आती है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.