Gauriganj News: सत्कर्मों से ही सार्थक बनता है मानव जीवन
गौरीगंज, अक्टूबर 30 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के रुदौली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य संतोष शरण ने श्रद्धालुओं को सत्कर्म और भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सत्कर्मों के अनुकरण से ही मानव जीवन सार्थक बनता है। व्यक्ति को धन, वैभव और पद की बजाय सद्गुण प्राप्त करने पर जोर देना चाहिए, क्योंकि अच्छे गुणों से युक्त व्यक्ति ही देवत्व प्राप्त करता है। कथा व्यास ने कहा कि उद्धव ने श्रीकृष्ण से मिले ज्ञान मार्ग के संदेश को छोड़कर भक्ति मार्ग अपनाया और इसी के माध्यम से भगवान को प्राप्त कर अपना जीवन सार्थक बनाया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है भागवत कथा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.