Gauriganj News: सड़क बदहाल, पांच किमी घूमकर पहुंचना पड़ रहा ब्लॉक
गौरीगंज, सितम्बर 30 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता गेरॉवां रजबहा की पटरी पर बना मार्ग बदहाल होने से अमेठी और बाराबंकी जिले के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेठी के विकासखंड शुकुल बाजार की ग्राम पंचायत मवैया रहमतगढ़ और बाराबंकी के महमूदपुर होते हुए बाराबंकी को जोड़ने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है।
सड़क की बदहाली का असर सात सौ मीटर सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मवैया रहमतगढ़ ग्राम पंचायत के कुटी गांव के ग्रामीणों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ता ठीक हो तो गांव से ब्लॉक मुख्यालय की दूरी महज एक किलोमीटर है, लेकिन मार्ग खराब होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.