Gauriganj News: सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
गौरीगंज, अगस्त 7 -- Gauriganj News: अमेठी। पूरे रामदयाल ओझा, दादूपुर बहोरिकपुर गांव में सड़क के दोनों ओर तालाब होने से हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाता है। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण सड़क की स्थिति भी खराब होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाली या निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से सड़क से पानी निकालने के लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Amroha News: पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़क पर जल भराव से कई गांव के लोग परेशान, समाधान की गुहार लगाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.