Gauriganj News: सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक व सांसद को सौंपा पत्र
गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता विकासखंड शाहगढ़ की ग्राम सभा राजापुर उसरा स्थित छोटा उसरापुर गांव की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक राकेश प्रताप सिंह और सांसद किशोरीलाल शर्मा को पत्र सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की।जामो-भादर मार्ग से छोटा उसरापुर होते हुए कसरावा जाने वाली मुख्य सड़क वर्ष 2010 के बाद से नहीं बनी है। इसके चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी ईंटें आवागमन में बाधा बन रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण हालात और भी खराब हो जाते हैं। जगदीश पाण्डेय मास्टर ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, किसान, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.