Gauriganj News: सड़क दुघर्टना में दो घायल
गौरीगंज, जुलाई 5 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के वीरपुर गंगापुर निवासी उदयभान सिंह अपने मित्र सत्यम सिंह के साथ रविवार को बाइक से किठावर-अमेठी मार्ग से कहीं जा रहे थे। बड़गांव बाजार के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर कुछ दूर तक रगड़ते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी संग्रामपुर लाया गया। जहां तैनात डॉ. आरिफ इकबाल द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया। दोनों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: डंपर से टकराकर बाइक सवार दो घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.