Gauriganj News: सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों से परेशानी
गौरीगंज, अगस्त 8 -- Gauriganj News: भेंटुआ। विकासखंड क्षेत्र में गैरिकपुर से हीरापुर होते हुए घटकौर गांव को जाने वाला मार्ग इन दिनों छात्रों व राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क के दोनों ओर उगी जंगली बबूल की झाड़ियां और उनकी कांटेदार टहनियां सड़क तक फैल गई हैं। इसके चलते रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क उखड़ने के साथ अब झाड़ियों ने भी परेशानी बढ़ा दी है। कांटेदार टहनियों की चपेट में आने से राहगीरों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। साइकिल से स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों से परेशानी ग्रामीणों ने झाड़ियों की सफाई करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.