Gauriganj News: सड़क के गड्ढों में भरा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी
गौरीगंज, अगस्त 10 -- Gauriganj News: अमेठी। बरसात के मौसम में क्षेत्र की रामनाथपुर-रणवीर इंटर कालेज मार्ग की जर्जर सड़क राहगीरों और हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र, महिलाएं और ग्रामीण फिसलकर गिर रहे हैं तथा चोटिल हो रहे हैं। रामनाथपुर-रणवीर इंटर कालेज मार्ग से मैनापुर, बालीपुर, मरफापुर, रामनाथपुर छोटा, बेनीपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। रणवीर इंटर कॉलेज, ग्लोबल स्कूल, फार्मेसी कॉलेज तथा रामनगर जाने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। कटरा, पंडित का पुरवा और माता सती महारानी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का भी यही प्रमुख मार्ग है। बुधवार को लगने वाली रामनगर बाजार में सब्जी खरीदने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.