Gauriganj News: सड़क किनारे घायल पड़ा मिला युवक
गौरीगंज, अक्टूबर 14 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के सैंठा-लोहियानगर मार्ग पर धनापुर चौराहे के समीप एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। आने-जाने वाले लोगों की नजर इस व्यक्ति पर पड़ी तो लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी संग्रामपुर भेजवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। सिर पर गहरी चोट आने के कारण वह कुछ बताने में असमर्थ था। एसओ संजय सिंह ने बताया कि घायल की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.